Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पुरी- दुर्ग -पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 21अगस्त से, यात्रियों को मिलेगी राहत

 TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08425 / 08426 पुरी-दुर्ग-पुरी स्पेशल ट्रैन की सुविधा पुनः चालू की जा रही है। यह गाड़ी प्रतिदिन पुरी-दुर्ग- पुरी के मध्य अपनी सेवाएं देगी।

 गाड़ी संख्या 08425 पुरी से 21 अगस्त 2021 को एवं गाड़ी संख्या 08426 दुर्ग से 22 अगस्त 2021 से यात्रियों के लिए आगामी आदेश तक उपलब्ध रहेगी।  

इस गाड़ी मे एक पावरकार, एक एसएलआर, चार जनरल, आठ स्लीपर, चार एसी थ्री, एक एसी टू, एक प्रथम सह द्वितीय श्रेणी एसी  कोच सहित 20 कोच की सुविधा रहेगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा