Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आप कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी, प्रातः 9 बजे होगा ध्वजारोहण

TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर / आम आदमी पार्टी यूथ विंग जिला बिलासपुर की बैठक जिला कार्यालय मे संपन्न हुई जिसमे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी हेतु बैठक रखी गई।  आप पार्टी के यूथ प्रदेश सह सचिव के द्वारा बुलाई गई जिसमे भागवत साहू, यूथ जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में यूथ जिला पदाधिकारियों के अलावा आप पार्टी यूथ के विधानसभा प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि  आगामी 15 अगस्त को जिला कार्यालय मे भव्य समारोह होगा जिसमें कोरोना गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन भी होगा । स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, इसके बाद अन्य कार्यक्रम होंगे। आज की बैठक में यूथ प्रदेश सह सचिव अनिलेश मिश्रा, मुख्य सदस्य अंकुर तिवारी, जिला अध्यक्ष भागवत साहू, जिला उपाध्यक्ष निकिता ठाकुर, आरिफ इकबाल जिला सचिव, आरती त्रिपाठी जिला सह सचिव, लोकनाथ साहु जिला कार्यालय प्रभारी और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा