Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़ : रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन अब महात्मा गाँधी सदन कहलायेगा


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / रायपुर नगर पालिक निगम का मुख्यालय भवन अब महात्मा गाँधी सदन कहलायेगा |यहाँ यह उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के विभागीय प्रस्ताव के अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर की एमआईसी की बैठक में की गयी अनुशंसा पर लिये गये निर्णय के परिपालन में आज रविवार के शासकीय अवकाश दिवस पर निगम मुख्यालय भवन में महात्मा गाँधी सदन का बोर्ड लगाया गया |

 नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी ने बताया कि नगर निगम संस्कृति विभाग के निर्णय के अनुसार महापौर श्री एजाज ढेबर के निर्देश पर नगर निगम द्वारा मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रत्येक तल पर रामधुन बजाने हेतु आवश्यक सिस्टम भी अब लगाया जा चुका है | शीघ्र ही नगर निगम प्रशासन द्वारा महात्मा गाँधी सदन के प्रत्येक तल पर रामधुन बजाने की व्यवस्था समस्त निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु की जायेगी एवं प्रत्येक कार्यदिवस पर सभी तलों पर रामधुन नियमित रूप से बजाई जायेगी एवं सभी निगम अधिकारी एवं कर्मचारीगण नियमित रूप से कार्यालयीन दिवस पर रामधुन में सम्मिलित होंगे | 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि संस्कृति विभाग के प्रस्ताव के अनुसार महात्मा गाँधी की मूर्ति शीघ्र महात्मा गाँधी सदन के मुख्य द्वार के बाहर लगाने की तैयारी की जा रही है |

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा