Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पीएनबी में 50 हजार की चोरी, आरोपी अमन अग्रवाल गिरफ्तार


TODAY छत्तीसगढ़  / रायगढ़ /  रायगढ़ जिले के खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत छपरीगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 50 हजार रुपये की चोरी के मामले में खरसिया पुलिस ने बैंककर्मियों की तत्परता से चोर को गिरफ्तार कर लिया है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

बताया जाता है कि बैक में लगे सीसीटीवी फुटेज से चोर की हुई पहचान हुई थी। पकड़े गए युवक का नाम अमन अग्रवाल बताया जाता है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद अमन के घर के बाथरूम से पुलिस ने बैंक से गायब किये गए 50 हजार रूपए बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस संबंध में खरसिया चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में 50 हजार रूपए चोरी का मामला सामने आया था। पुलिस द्वारा बैंकों में हेल्प डेस्क का स्टीकर लगाया गया है, जिसके माध्यम से बैंक द्वारा उन्हे सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम को तत्काल बैंक के लिए रवाना किये और बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिससे चोर की पहचान की गई।

चौकी प्रभारी ने आगे बताया कि चोर की पहचान अमन अग्रवाल पुत्री शाला रोड खरसिया के रूप में हुई है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, पहले तो वह आनाकानी करने लगा फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किया। चोरी की रकम को वह अपने घर के बाथरूम में छिपाकर रखा था। जहां से पुलिस ने 50 हजार रूपए बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा