Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

चलती कार से लड़की को फेंककर आगे निकल गए आरोपी, लावारिस हाल में मिली लड़की नशे में चूर

                      TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  आज सुबह राजधानी के उरला क्षेत्र में एक लड़की लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली है। चश्मदीदों के मुताबिक, लड़की को सड़क किनारे एक कार में सवार कुछ लोग  फेंककर तेजी से भाग गए। यहां मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लावारिस हाल में सड़क किनारे बेसुध पड़ी लड़की को अस्पताल पहुंचाया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 जानकारी के मुताबिक़ उरला के सरोरा में सुबह करीब 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक लड़की को देखा। वह जैकेट और पजामा पहने थी और काफी नशे में थी। नाम पता पूछने पर कुछ नहीं कह रही, बस बड़बड़ा रही थी। युवती के शरीर पर किसी तरह के चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच पुलिस कर रही है। लड़की की उम्र 18 से 19 साल की बताई जा रही है। पुलिस की माने तो लड़की के होश में आते ही मामले को सुलझा लेने में मदद मिलेगी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा