Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राज्य में भू-जल स्तर बढ़ाने सरकार गंभीर, किये जा सकते हैं अनोखे प्रयोग


 TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने यह तैयारी कर रखी है कि छत्तीसगढ़ में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए नदियों और नालों के रेत वाले हिस्सों में जगह-जगह पर डाइकवाल बनाए जाएंगे। यह चर्चा आज उस वक्त हुई है जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं मनरेगा और नरवा विकास के कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

बैठक में यह चर्चा आई है कि छत्तीसगढ़ में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए नदियों और नालों के रेत वाले हिस्सों में जगह-जगह पर डाइकवाल बनाए जाएंगे। हालांकि सरकार ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस पद्धति से कैसे और कितना छत्तीसगढ़ में भूजल के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। बहरहाल ताजा खबर यही है कि राज्य सरकार भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए एक अनोखा प्रयोग करने जा रही है। 

                                                 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा