Slider

शादी में पहुँची किशोरियों के साथ गैंगरेप, दुल्हन का भाई गिरफ्तार। फरार 3 आरोपियों की तलाश जारी

  TODAY छत्तीसगढ़  /  अंबिकापुर में दो किशोरियों से 4 लड़कों ने गैंगरेप किया। किशोरियां शादी समारोह में शामिल होने के लिए बारात में आई थीं। इसी दौरान युवक उन्हें मैनपाट घुमाने के बहाने ले गए और वहां जबरदस्ती शराब पिलाकर नदी किनारे दुष्कर्म किया। लौटकर किशोरियों ने जब परिजनों को सारी बात बताई तो अगले दिन FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में दुल्हन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 3 अन्य आरोपी फरार हैं। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर क्षेत्र के एक गांव में 10 जून को बारात आई थी। इसी में शामिल होने के लिए बारात के साथ रायगढ़ से 15-16 साल की दो किशोरियां भी अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। वहां दुल्हन का भाई अनिल और उसके तीन अन्य साथी मुकेश तिग्गा, अखिलेश और राजेंद्र तिग्गा उसी दिन दोनों किशोरियों को मैनपाट घुमाने के लिए ले गए। इसके लिए राजेंद्र की बोलेरो का इस्तेमाल किया गया था। 

आरोप है कि लौटते समय युवकों ने दोनों किशोरियों को जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद मांग नदी के किनारे गाड़ी रोकी और उनके साथ गैंगरेप किया। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी। इसके बाद जब किशोरियां विवाह स्थल पहुंची तो अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर अगले दिन 11 जून को परिजनों ने थाने में FIR दर्ज कराई है। जांच के बाद पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। 

                                                    
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com