Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि

TODAY छत्तीसगढ़  / बस्तर / जगदलपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोपहर तक इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की गई है। जवानों ने महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है। उसके पास से ही एक एके -47 भी बरामद की गई है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल, ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अफसरों को बड़ी संख्या में नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रात में डीआरजी जवानों को जगदलपुर और दंतेवाड़ा से सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। सरहदी इलाके कोलेंग कैंप और कुम्माकोलेंग के बीच शुक्रवार सुबह जवानों के पहुंचने पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक महिला नक्सली मारी गई है। 

                                               
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा