Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

3 हजार 229 जोड़ों के सामूहिक विवाह का वर्ल्ड रिकार्ड, गोल्डन बुक की प्रतिनिधि ने सौंपा प्रमाण पत्र


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया को उनके राजधानी स्थित निवास कार्यालय में गोल्डन बुक की अधिकृत प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ में एक साथ 3 हजार 229 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में विगत 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। सभी जिलों को राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल शामिल होकर विभिन्न जिले के नवविवाहित जोड़ो से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया था। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने इस अवसर पर कहा कि मंहगाई के समय में कम खर्च में शादी के लिए सामूहिक कन्या विवाह एक अच्छी योजना है। प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 10 हजार रूपए की बढ़ोतरी कर 25 हजार रूपए का प्रावधान किया है, इसी प्रकार दिव्यांग जोड़ों के लिए विवाह की प्रोत्साहन राशि भी 50 हजार रूपए से बढ़ाकर एक लाख रूपए कर दी है। इन योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक परिवारों तक पहुच सके इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। 

                                             
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा