Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना वायरस से संक्रमित थे

TODAY छत्तीसगढ़  / पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. चौहान को करीब 36 घंटे से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था. भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान के परिवार में पत्नी और बेटा विनायक है. विनायक मेलबर्न से शाम तक यहां पहुंचेगा. TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
उनके भाई पुष्पेंद्र चौहान ने कहा, ‘मेरे बड़े भाई चेतन चौहान बीमारी से लड़ते हुए आज हमें छोड़कर चले गए. मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना की. उनका बेटा विनायक किसी भी समय पहुंच जाएगा और फिर हम उनका अंतिम संस्कार करेंगे.’
चौहान को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद 12 जुलाई को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था. 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा