Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सुकमा: सर्चिंग पर निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़

TODAY छत्तीसगढ़  / सुकमा जिले में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है जिसमें एक महिला नक्सली को ढ़ेर करने में जवानों ने सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि, मारे गए नक्सली का शव जवानों ने बरामद कर लिया है। वहीं नक्सलियों व जवानों के बीच रूक-रूक कर अभी भी फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने कर दी है।
O महिला नक्सली ढ़ेर - 
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के घोर माओवादी जिले सुकमा के सिंगनमडग़ू और केडवाल इलाके में डीआरजी की पार्टी सर्चिंग पर निकली थी वहीं जंगल में छिपे नक्सलियों ने जवानों पर छुपकर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग से जवानों ने भी अपना मोर्चा संभालते नक्सलियों पर फायरिंग की जिसमें एक नक्सली को जवानों ने मौके पर ही ढ़ेर कर दिया।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
कुछ देर चली इस फायरिंग के बाद नक्सली खुद को कमजोर पाता देख वहां से भाग खड़े हुए। फायरिंग बंद होने के बाद जब जवानों ने घटनास्थल की सर्चिंग की तो वहां एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि, अभी भी नक्सलियों द्वारा जवानों पर रूक-रूक कर फायरिंग की जा रही है। डीआरजी जवानों द्वारा महिला नक्सली के शव को कैंप तक लाने की कोशिश की जा रही है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा