Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

निकाय चुनाव : जोगी ने जारी की रायपुर ननि के पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट, पहली सूचि में 11 नाम

TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने सोमवार को रायपुर नगर निगम के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी राहील रउफी ने बताया कि सोमवार को रायपुर नगर निगम पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई, जिसमें 11 वार्डों के नामों पर गहन मंथन कर नाम तय किए गए। पार्षद उम्मीदवारों के नामों को लेकर पार्टी में सोमवार सुबह से ही बैठकों का दौर शुरू हुआ जिसमें रायपुर शहर के 70 वार्डों में से 11 वार्डों की पहली सूची जारी की गई।
आज बैठक में प्रभारी महामंत्री महेश देवांगन, इकबाल अहमद रिजवी मीडिया चेयरमैन, रायपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश देवांगन, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी राहिल रउफी, डॉ अनामिका पाल रायपुर लोकसभा प्रभारी, अजीज मामदानी, प्रदीप साहू, भगवानू नायक, बलदाऊ मिश्रा एवं देवांगन गजेंद्र देवांगन, उदय चरण बंजारे, बसंत गिरेपुजे, पन्ना साहू सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सुबह से बैठकों का दौर शुरू हुआ। दिन भर चली बैठकों में पहली सूची 11 नामों पर सहमति बनाकर जारी की गई जो रायपुर नगर निगम चुनाव मे जकांछ के पार्षद प्रत्याशी होंगे। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा