Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

तिहाड़ जेल : निर्भया के हत्यारों की फांसी का तख्त तैयार

TODAY छत्तीसगढ़  / निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. सूत्रों का कहना है कि 16 दिसंबर को फांसी दी जा सकती है इसलिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने तख्त तैयार करके एक डमी का ट्रायल किया है. हालांकि अभी तक फांसी देने को लेकर जेल प्रशासन के पास कोई लेटर नहीं आया है. निर्भया से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में मौत की सजा पाए दोषी तिहाड़ जेल में बंद हैं.
सात साल पहले 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ छह दरिंदों ने चलती बस में गैंगरेप किया था. छह में से एक दोषी नाबालिग था जो अब छूट चुका है. वहीं एक आरोपी रामसिंह ने तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी. बाकी बचे चार दोषियों को जल्द ही फांसी के फंदे पर लटकाया जा सकता है. सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने एक डमी में 100 किलो रेत भरकर ट्रायल किया. मकसद यह था कि अगर दोषियों को फांसी दी जाती है तो क्या फांसी देने वाली वो स्पेशल रस्सी इनके वजन से टूट तो नहीं जाएगी. जेल प्रशासन फांसी देते वक्त कोई मौका नहीं देना चाहता. TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 

तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, ऐसा नहीं है कि फांसी देने के लिए सारी रस्सी बक्सर से ही मंगाई जाएंगी. तिहाड़ में पांच रस्सी अभी भी हैं. लेकिन हम बक्सर प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं. बताया जाता है कि वहां से फांसी देने वाली 11 रस्सी मंगाई जा सकती है. फांसी देने के लिए यूपी, महाराष्ट्र या फिर बंगाल से जल्लाद बुलाया जा सकता है. तिहाड़ की जेल नंबर-3 में फांसी का तख्त है.
कौन कैदी कहां है बंद - 
निर्भया केस के दोषियों में से एक पवन को मंडोली जेल नंबर-14 से तिहाड़ जेल नंबर-2 में शिफ्ट कर दिया गया है. इसी में अक्षय और मुकेश भी बंद हैं. जबकि विनय शर्मा जेल नंबर-4 में बंद है. ये दोषी अब डरने लगे हैं.
( साभार/  NEWS 18 हिंदी ) 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा