Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अमित की न्यायिक हिरासत 30 तक बढ़ी, अस्पताल से छुट्टी

[TODAY छत्तीसगढ़ ] / छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की न्यायिक हिरासत 30 सितंबर तक बढ़ा दी गयी है।  पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद उन्हें गौरेला के गोरखपुर उप जेल भेज दिया गया । पिछले दिनों हुई गिरफ़्तारी के बाद से लगातार स्वास्थ्य ख़राब होने की वजह से अमित जोगी को इलाज के लिए पहले बिलासपुर फिर रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित जोगी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र देने का आरोप है । जानकारी के मुताबिक अमित जोगी को  जेल मैन्युल के हिसाब से स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिये गए है। हालांकि आज अमित जोगी ने न्यायिक अभिरक्षा रोकने के लिये एक न्यायालय में आवेदन लगाया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अमित जोगी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की सरकार अदालत को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा