Slider

आप की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव संपन्न

                                
                        [TODAY छत्तीसगढ़] / आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की राज्य समिति के द्वारा नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रथमेश मिश्र की अध्यक्षता में एवं राज्य समिति के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी बिलासपुर जिले के सदस्यों की आम बैठक आहूत की गई, इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से आए श्री प्रफुल्ल बैसजी के मार्गदर्शन में उपस्थित सदस्यों की आमसहमति से जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में निम्न सदस्यों को विभिन्न पदों हेतु चयनित किया गया है जिसमें संगठन मंत्री- डी डी सिंग, सचिव- विनय जयसवाल, कोषाध्यक्ष- संजय अग्रवाल, मीडिया इंचार्ज- इरफान सिद्दिकी, सोशल मीडिया इंचार्ज- अरविंद पांडेय ( इंजीनियर ), उपाध्यक्ष ( विधानसभा वार), बिलासपुर- श्रीमती रेखा भंडारी, बिल्हा-  संजय श्रीवास, कोटा- अनवर सिद्दिकी, मस्तूरी- पूरनसिंग ठाकुर, तखतपुर-  जानिक राम साहू, मरवाही-  राजेश्वर सिंग साधना, बेलतरा- श्रीमती सुनंदा वर्मा शामिल हैं। इस संगठन संरचना के अतिरिक्त जिला समिति में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों की जिम्मेदारी तय कर एक कार्यकारिणी बनाई गई है जिसमें शामिल सदस्यों में देवेन्द्र गुप्ता,  लक्ष्मी टंडन, श्रीमती अनुभा शर्मा, श्रीमती राधा श्रीवास,  संतोष शुक्ला, सूर्यकांत निर्मलकर, नागेश्वर मिश्रा प्रमुख रूप से हैं।  राज्य समिति की राजनीतिक प्रशिक्षण समिति के सदस्य  प्रफुल्ल बैसजी द्वारा बिलासपुर जिले में राजनीतिक प्रशिक्षण समिति के सदस्यों के रूप में शिवनाथ केशरवानी और  सुरेश बाबू पचौरी को चयनित किया।
जिला अध्यक्ष प्रथमेश ने अपने उद्बोधन में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जन सुविधाओं के लिए काम करने के लिए सदस्यों से आगे आने के लिए कहा, बैठक को  नंद कश्यप, राजकुमार अग्रवाल, प्रफुल्ल बैस, नागेश्वर मिश्रा, शिवनाथ केशरवानी, सुरेश पचौरी ने भी संबोधित किया। उपरोक्त बैठक में आम आदमी पार्टी के सहयोगी एवं सलाहकार वरिष्ठ समाजसेवी श्री नंद कश्यप एवं श्री राजकुमार अग्रवाल के अलावा श्री अरविंद पांडे, रामकुमार गंधर्व, विजयपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, नरेश कुमार साहू, राधेश्याम भोई, सूरजकांत, संजय भास्कर, शिखर टुटेजा, लमेश कर्माकर, विष्णु प्रसाद कश्यप, कमलेश सोनी, अनिल, परमानंद साहू, शेखर, सूरज पात्रे, संजय भास्कर, परदेशी राम यादव, संजय कुमार श्रीवास, शम्भू कुमार साहू, शरद इत्यादि सदस्य उपस्थित थे। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com