Slider

आज 21 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1349 में जर्मनी के एरफर्ट शहर में  हुए ब्लैक डेथ दंगों में हज़ारो यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
1413 में हेनरी पंचम  इंग्लैंड के राजा बने।
 1791 में तत्कालीन बंगलौर पर टीपू सुल्तान को पराजित कर अंग्रेजों की सेना ने कब्जा किया।
1804 में नेपोलियन ने  फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
1836 में कोलकाता में  पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
1844 में बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई।
 1857 में जापान की राजधानी टोक्यो में आए जबरदस्त भूकंप में तकरीबन 170000 लोगों की जान गयी।
1858 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने  लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887 मेंमुंबई में  प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1906 में थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ।
 1907 में होंडुरास पर अमेरिका ने हमला किया।
1919 में बेला कुन् द्वारा हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की स्थापना।
1935 में फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
1943 में हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।
1958 में सोवियत संघ ने  वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1960 में दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर लगभग 75 लोगों को मार डाला।
1971 में भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।
1975 में तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की।
1975 में इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
 1979 में मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति संधि पर सहमति जताई।
1990 में नाम्बिया को दक्षिण अफ्रीका से  आजादी मिली।
2000 में गिरिजा प्रसाद कोइराला  नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 में चीन और रूस ने  रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com