Slider

1727 में  महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना  की
नूतन वर्ष की शुभकामनाओं के साथ आज 1 जनवरी का इतिहास -
 1515 में आस्ट्रेलिया के लाइबाख क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1651 में चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा  बने।
1600 से स्कॉटलैंड  में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नये साल की शुरुआत  हुयी।
1664 में छत्रपति शिवाजी ने  सूरत अभियान शुरु किया।
1727 में महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना  की।
1738 में औस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर  हस्ताक्षर किये गए।
1772 में पेशवा माधव राव प्रथम का निधन होने के बाद  उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
1785 में डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1808 में अफ्रीकी देश  सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
1833 में बेल्जियम और हॉलैंड के बीच जोनहोवेन संधि पर  हस्ताक्षर किये गए।
1862 में भारतीय दंड संहिता लागू किया गया।
1877 में इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
1880 में देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1906 में ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
1909 में अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।
1912 में रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना  हुई।
1915 में महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये  वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।
1918 में उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लताविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा  की।
1928 में अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय  सेन एंतोनियो में खुला।
 1948 को इटली का संविधान अस्तित्‍व में आया था।
 1948 में बिहार की राजधानी पटना के पास स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।
1949 में कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
 1951 में ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।
1955 में भूटान ने पहला डाक टिकट  जारी किया गया।
1956 में मोरक्को ने स्वतंत्रता  हासिल की।
1971 में टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण  प्रतिबंधित किया गया।
1972 में बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।
1978 में एयर इंडिया का बोइंग 747  हादसे का शिकार हुआ था. इस विमान में सवार सभी 213 लोगों की मौत हो गई थी।
 1985 में लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित हुआ।
1992 में भारत और पाकिस्तान ने  पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।
1993 में चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन  हुआ।
1994 में उत्तरी अफ़्रीका  मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
1995 में विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
1996 में सिंगापुर  एशिया का जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
2001 में कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर  कोलकाता हुआ था।
2004 में चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को  गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
2005 में इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में  पुन: भूकम्प के झटके।
 2009 में थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
 2013 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com