[TODAY छत्तीसगढ़] / बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने आज 9 पुलिसकर्मियो का तबादला आदेश जारी किया हैं। जारी आदेशों के तहत सहायक उप निरीक्षक मनोज शर्मा रक्षित केंद्र से थाना सिविल लाइन, प्रधान आरक्षक विवेक कुमार रक्षित केंद्र से थाना सरकण्डा, प्रधान आरक्षक संगीता नेताम थाना मरवाही से पुलिस सहायता केंद्र (सिम्स), आरक्षक अभिषेक पांडेय रक्षित केंद्र से थाना सरकण्डा, आरक्षक कुश कुमार ओट्टी रक्षित केन्द्र से थाना सिविल लाइन, आरक्षक प्रमोद कसेर रक्षित केंद्र से थाना तारबाहर, आरक्षक मोहन श्याम थाना सिरगिट्टी से थाना मरवाही, आरक्षक संतोष कुमार परस्ते रक्षित केंद्र से थाना पेंड्रा और आरक्षक महेंद्र कुमार परस्ते रक्षित केंद्र से थाना सिविल लाइन भेजा गया है।