Slider

[TODAY छत्तीसगढ़] / हैकिंग के जरिये व्यवसायिक सहकारी बैंक के खाते से 2 करोड़ 47 लाख रूपये की राशि देश भर के अलग – अलग बैंकों के खातों में हस्तांतरित कर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में राजधानी रायपुर पुलिस कामयाब हो गई है । रायपुर पुलिस के हाथ लगी इस बड़ी सफलता से कई और मामलों के खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को पकड़े गए दो आरोपियों में एक नाइजीरियन शामिल है। पुलिस ने बैंक खाते से करोडो रूपये की हेराफेरी के मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने आरोपी लल्लन सिंह, अजीत राय एवं बिट्टू को पूर्व में गिरफ्तार किया था। इन्ही आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले के मास्टरमाइंड नाइजीरियन तक पुलिस पहुँच सकी।  
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही व्यवसायिक सहकारी बैंक के अधिकारी महेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बैंक से 2.47 करोड़ की राशि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अलग अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, संदेह के आधार पर पुलिस ने पहले 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ी दर कड़ी जोड़ती पुलिस को हिरासत में लिए गए संदेहियों से काफी सुराग मिले। उन्ही आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को मुम्बई जाकर गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह कोलकत्ता का रहने वाला है वहीं दूसरा आरोपी ओसाजी गाॅड्सटाईम निवासी नाइजीरियन है जो पिछले कुछ दिनों से मुंबई में रह रहा था। आरोपी राकेश सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने 20 प्रतिशत कमीशन में अपना खाता उस विदेशी नाइजीरियन व्यक्ति को उपलब्ध कराया था और खाते में आयी 10 लाख रूपये की राशि में से 8 लाख रूपये उसने आईएमपीएस के जरिये निकाल लिये थे और बाकि के 2 लाख रूपये की राशि बैंक में होल्ड होने की वजह से नहीं निकल पाई । उसने 8 लाख रूपये में से 6.50 लाख रूपये नाइजीरियन साथी को देने की बात बतायी। आरोपी से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा विदेशी नाइजीरियन ओसाजी गाॅड्सटाईम को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल आरोपी गुजरात के सूरत और चाईना से हैकिंग की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से 04 नग मोबाईल फोन, 03 नग पासपोर्ट, 01 नग लैपटाॅप, 02 नग वाई-फाई डिवाईस, 02 बैंक पासबुक, 01 आधार कार्ड एवं 02 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।  
मामले का खुलासा करते हुए एसपी अमरेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले की तहकीकात के लिए 6 टीम लगी हुई थी। पकड़े गए आरोपियों ने सूरत से बैंक हैकिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। उन्होंने बताया  नाइजीरियन आरोपी अपना नाम और पासपोर्ट बदल-बदलकर भारत में 2009 से रह रहा था। 
[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे और आखरी चरण में एक प्रत्याशी का अजीबो गरीब कारनामा कहें या टोटका देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के नवागढ़ विधानसभा से प्रत्याशी और डॉक्टर रमन सिंह के मंत्रीमंडल में मंत्री दयालदास बघेल ने कल एक मतदान केंद्र में जमकर पूजा पाठ किया, मशीन से लेकर मतदान केंद्र तक को प्रणाम किया। उनका ये वीडियो जब सोशल मीडिया के रास्ते निर्वाचन आयोग तक पहुंचा तो मंत्री जी को नोटिस थमा दिया गया।   
ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस पर संज्ञान लिया है । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग अफसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी दयालदास बघेल कल मतदान केंद्र पहुंचे, वहां उन्होंने पहले अगरबत्ती जलाई फिर पूजा पाठ किया। उन्होंने अगरबत्ती जलाकर पूरे बूथ का चक्कर काटा। फिर इवीएम मशीन को बकायदा प्रणाम किया। इसके बाद मतदान केंद्र के द्वार पर नारियल तोड़ा। तब जाकर उन्होंने वोट डाला। यह सब करते हुए उनके साथ मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे थे। जिस पर पीठासीन अधिकारी ने कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई। इस मामले में बूथ में मौजूद पीठासीन अधिकारी पर भी गाज गिर सकती है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बुधवार को कहा है कि “ये मामला आज ही उनके संज्ञान में आया है, रिटर्निंग अफसर को निर्देशित किया गया है कि वो नोटिस जारी करें और नोटिस के बाद जो भी जवाब आयेगा उसके बाद कार्रवाई की जायेगी”
[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 72 सीटों पर मंगलवार को हुए मतदान में कुल 76. 34 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले कल शाम को जारी वोटिंग प्रतिशत में 71.93 प्रतिशत बताया गया था। जिसमें बदलाव होने की संभावाना कल ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने दे दी थी, चूँकि कुछ मतदान केंद्रों से अंतिम आंकड़े नहीं आये थे । आज उन्होंने दूसरे चरण के फाइनल आंकड़े जारी किये।  
बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि प्रथम चरण के 18 सीटों पर 76.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरे चरण के 72 सीटों पर 76. 34 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस प्रकार दोनों चरण के मतदान में राज्य की सभी 90 सीटों पर कुल 77.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि पिछले चुनाव में मतदान 77.42 प्रतिशत हुआ था। इस बार सबसे ज्यादा मतदान कुरूद में 88.99 प्रतिशत हुआ है, वहीं सबसे कम रायपुर उत्तर में 60.30 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सुब्रत साहू ने बताया कि दूसरे चरण में 1079 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें 113 अनुसूचित जाति, 178 अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी शामिल रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया की 1079 अभ्यर्थियों के लिए 1  करोड़ 54 लाख 596 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 77  लाख 53  हजार 337 पुरुष मतदाता,  76 लाख 46 हजार 382 महिला के अलावा 877 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।  छत्तीसगढ़ में दोनों चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। 
                                          
[TODAY छत्तीसगढ़] / मंगलवार को छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान सम्पन्न हो गया। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताते हुए उन सभी कर्मचारियों, सुरक्षा बल के जवानों को बधाई दी है जिनकी वजह से राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से दोनों चरण का मतदान सम्पन्न हुआ। एक बधाई संदेश के जरिये मुख्यमंत्री ने अपनी बधाई सभी तक पहुंचाई है। 
[TODAY छत्तीसगढ़] / "कहते हैं एक तस्वीर हजार शब्दों से ज्यादा मायने रखती हैं, तस्वीर सिर्फ बोलती ही नहीं बल्कि उसमें भावना और संवेदना दोनों होती है। तस्वीर बेजुबान होकर भी अपनी अभिव्यक्ति को बड़े ही मजबूत ढंग से समाज के समक्ष व्यक्त करती है। समाज को आईना दिखाती तस्वीरें अपना संदेश दूर तलक लेकर जाती हैं। सामाजिक सरोकार, जिंदगी की दिनचर्या हो या फिर किसी घटना से जुड़े तथ्य तस्वीरें साफ़ बयां करती हैं।" आज अख़बार  और सोशल मीडिया के माध्यम से कइयों ऐसी तस्वीरें निकलकर सामने आती हैं जिन्हे देखकर देश और देश के आवाम की हकीकत से आप और हम रोज रु-ब-रु होते हैं। कुछ ऐसे ही छायाचित्रों को एक मंच पर सजाने की कोशिश नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट महाराष्ट्र द्वारा की जा रही है। मुंबई में जनवरी 2019 में प्रेस फोटोग्राफर्स के लिए एक सुनहरा मौक़ा है। प्रेस फोटोग्राफर्स के लिए आयोजित प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में कुछ ऐसी तस्वीरों के समावेश होने की उम्मीद की जा रही है जिसमें समाज की पैरोकारी नज़र आती हो, देश के हालात और बदलते वक्त की रौशनी दिखाई देती हो। फोटो प्रतियोगिता का विषय "मेरी नजर से भारत" है। 
एनयुजे इंडिया के उपाध्यक्ष और एनयुजे महाराष्ट्र के संरक्षक शिवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की अखबारों की दुनिया से जुड़े फोटोग्राफरों को उनकी मेहनत और दृश्य शक्ति के अनुरूप कइयों बार सम्मान नहीं मिल पाता लिहाजा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट अखिल भारतीय स्तर पर छायाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। एनयुजे महाराष्ट्र की महासचिव सीमा भोईर ने प्रतियोगिता के आयोजन का ऐलान करते हुए बताया की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट छायाचित्रों की प्रदर्शनी मुंबई में जनवरी 2019  में लगाई जायेगी। 
अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सिर्फ अखबार से जुड़े छायाकारों के छायाचित्र मान्य होंगें। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी नीचे दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्रोत्साहन बतौर प्रथम विजेता को 15 हज़ार रूपये नकद, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय और तृतीय विजेता के लिए क्रमशः 10 हज़ार, 7हज़ार रूपये और स्मृति चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट किया जाएगा। इसके अलावा भी कई पुरस्कार और सम्मान दिए जायेंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए एक समिति गठित की गई है जिसके प्रमुख संयोजक स्वप्निल पाटील हैं। पाटिल के साथ देश के कुछ नामचीन फोटो जर्नलिस्ट है। 
           नेशनल युनियन ऑफ जर्नालिस्टस् महाराष्ट्र (संबद्ध-एनयुजेइंडिया,सदस्य:आयएफजे,ब्रुसेल्स) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय छायाचित्र प्रतियोगिता 2018के लिए नियम शर्तें इस तरह होंगी। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क होगा। अखबार में काम करने वाले छायाकार और मुक्त श्रमिक छायाकार ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए छायाचित्र 15नवंबर 2018 से 30 दिसबर 2018लिए जायेंगे। फोटो प्रतियोगिता का विषय "मेरी नजर से भारत" है। 
फोटो प्रदर्शित में भेजे गए छायाचित्र अखबार में एक जनवरी 2018 से 25 दिसंबर 2018 तक प्रकाशित होने चाहिए। फोटो के साथ में अखबार में प्रकाशित प्रतिलिपि या छायांकित अखबार की छवि भेजना अनिवार्य होगा। एक प्रतियोगी तीन तस्वीर भेज सकता है। प्रतियोगिता के लिए  फोटो साइज़ः 8 इंच बाय 12 इंच होगी। छायाचित्र के पीछे या आगे कुछ भी अंकित ना करें। फोटो के साथ अलग कागज़ पर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल के बारे में स्वतंत्र जानकारी लिखें| 30 दिसंबर 2018 के बाद आनेवाली प्रवेशिका स्वीकार नही की जाएगी|प्रतियोगिता में सहभागी के छायाचित्र वापस नहीं दिए जाएंगे। समय-समय पर अन्य शहरों में छायाचित्रों की प्रदर्शनी में उन्हें इस्तेमाल किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए समिति के नियम व निर्णय अंतिम होंगे। फोटो को प्रत्यक्ष या कुरियर से इस पते पर भेज सकते हैं  
एनयुजे महाराष्ट्र कार्यालय - 12/60, खांडके बिल्डिंग, पहली मंज़िल, जेके सावंत मार्ग, शिवाजी मंदिर के सामने, दादर वेस्ट, मुंबई-28
संपर्क:022 24216101
maharashtranuj@gmail.com
21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 
1877 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
1906 में चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
 1921 में प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई)पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
1947 में आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
1956 में एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को  स्वीकृति दी गई थी।
1962 में भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने  संघर्षविराम का ऐलान किया।
1963 में केरल के थुंबा क्षेत्र से  रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
1963 में सन  भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
1979 में मक्का में काबा मस्जिद पर  मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
1986 में मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे  संविधान अंगीकार किया।
1999 में  चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
2001 में संयुक्त राष्ट्र ने  अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002 में  बुल्गारिया, इस्तोनिया,लातविया,लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
2002 में मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2005 में श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2006 में भारत और चीन ने  नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007 में पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को  अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
 2008 में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
1872 में प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म  हुआ।
1899 में ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब का जन्म  हुआ।
1916 में परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म  हुआ।
1931 में हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म  हुआ।
1941 में गुजरात की पहली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म  हुआ।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com