बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / रतनपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले आरोपी नीरज कुमार नेताम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.164 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को थाना रतनपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरभाठा बेलतरा निवासी नीरज कुमार नेताम अपने घर में भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने ग्राम बरभाठा बेलतरा पहुंचकर आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से 1.164 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।



