झारखण्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
झारखण्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Jharkhand Election 2024 : सीट बंटवारे पर NDA में सहमति, 68 पर बीजेपी 10 आजसू और नितीश को 2 सीटें


 रांची / 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  झारखंड में सीट बंटवारे पर NDA में सहमति बन गई है। यहां बीजेपी सबसे अधिक 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वही आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभी अन्य सहयोगी दलों को लेकर भी घोषणा हो रही है। चिराग पासवान और जेडीयू को भी सीटें मिली हैं । बता दें कि झारखंड में दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। पहला चरण 13 नवंबर को तो दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा। 23 नवम्बर को नतीजें विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। 

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे अधिक 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन( AJSU) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, नीतीश कुमार की जेडीयू (JDU) के खाते में 2 सीटें आई है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 1 सीट से संतोष करना पडेगा।

 आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) को मिलीं ये 10 सीटें - सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर विधानसभा सीट। 

वही नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को ये 2 सीटें मिलीं हैं - 

जमशेदपुर पश्चिम और तमाड सीट जदयू को मिली है। हालांकि, जदयू पहले 11 सीटों पर दावा ठोंक रही थी। इधर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 1 सीट मिली है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चतरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com