Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

BILASPUR PRESS CLUB ELECTION : अध्यक्ष पद के लिए 5 और 6 सदस्य सचिव के उम्मीदवार, नामांकन दाखिल


TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव 2021-2023 के लिए सोमवार को उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष 4, सचिव 6 कोषाध्यक्ष 3 सहसचिव 3 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल किये गए है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र पांडेय, महेश तिवारी, मनीष शर्मा, वीरेंद्र गहवाई और अखिल वर्मा ने नामांकन पत्र भरा है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए विनीत चौहान, विनय मिश्रा, अमित मिश्रा , रमन किरण ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में सचिव पद के लिए रवि शंकर शुक्ला, मदन सिंह, इरशाद अली, मो असरफ मेमन, लोकेश बाघमारे, मुकेश मिश्रा ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मधु शर्मा, जितेंद्र सिंह, देवदत्तं तिवारी, सह सचिव भूपेश ओझा, अशोक व्यास, अप्पू नवरंग और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए काजल किरण, नीरज शर्मा, ऋतु साहू, रजनीश दुबे ने नामांकन दाखिल किया हैं।

बता दें कि नामांकन दाखिल करने के बाद मंगलवार 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसी दिन दोपहर 12 से 1 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। तत्पश्चात बचे हुए प्रत्याशियो के नाम की घोषणा की जाएगी। मतदान 24 जुलाई को होगा। आपको बता दें कि पत्रकारों के तीन पैनल मुख्य रूप से चुनाव मैदान में है, कुछ पत्रकार बिना किसी पैनल के चुनाव में खड़े हैं।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा