Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

निगम-मंडल के पदाधिकारी : 13 को मिला कैबिनेट और 3 को राज्य मंत्री का दर्जा


TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के अब तक निगम मंडलों में नियुक्त पदाधिकारियों में से 13 को कैबिनेट मंत्री एवं 3 को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी हुए हैं। निगम मंडल के अध्यक्षों रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, कुलदीप जुनेजा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं देवेंद्र बहादुर सिंह, मिथलेश स्वर्णकार, शफी अहमद, शैलेश नितिन त्रिवेदी, अरुण वोरा, राजेंद्र तिवारी, सुभाष धुप्पड़, एमआर निषाद, दिनेश पाटीदार, बालकृष्ण पाठक को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। इसके अलावा चंदन कश्यप, पद्मा मनहर और नीता लोधी को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा