Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दो पक्ष, दोनों ने किया दूकान पर मालिकाना हक का दावा। जमकर मारपीट, मामला थाने पहुँचा



TODAY छत्तीसगढ़  /   बिलासपुर / शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर कब्जे और दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में अभय बरुआ के घायल होने की जानकारी मिली है।।  मिली जानकारी के अनुसार दुकान का कब्जा खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर वाद विवाद और बहस बाजी हुई जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

पुलिस ने घायल को मुलायजा के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुराना बस स्टैंड में मुख्य मार्ग की एक दुकान में इस्माइल खान का कब्जा है । इस्माइल खान के मुताबिक उसने यह दुकान खरीद ली है जबकि अभय बरुआ भी इस दुकान को खरीदने का दावा कर रहा है।‌  इसी आधार पर  बरुवा आज दुकान खाली कराने बस स्टैंड पहुंच गया। इस पर वहां मौजूद इस्माइल के लड़के सोहराब ने यह कहते हुए दुकान खाली करने से मना कर दिया कि वह दुकान उनके द्वारा पहले ही खरीदी जा चुकी है।   

                                        
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा