Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कलेक्टर के थप्पड़ की गूंज, एक घंटे में दो लाख से अधिक लोगों ने देखा

 

पत्रिका अख़बार के डिजिटल संस्करण से 

TODAY छत्तीसगढ़  / सूरजपुर / कोरोना के तेजी से फैलते प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाया गया है। प्रशासन सख्त है और घर से बाहर बेवजह निकलने वालों पर कार्यवाही कर रहा है। राज्य के सूरजपुर जिले से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां कलेक्टर ने एक युवक का फोन पटक दिया और उसे डंडे से पिटवाया। हालाँकि सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले  की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाकर मंत्रालय में अटैच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

पढ़ें पूरी ख़बर - कलेक्टर ने पीटा, मुख्यमंत्री ने हटाया 

इंडिया टुडे के इंस्टाग्राम पेज पर कलेक्टर शर्मा की ख़बर खूब वायरल हो रही है, एक घंटे में दो लाख से ज्यादा लोगों ने इण्डिया टुडे के इंस्टाग्राम पेज पर देखा है। देखिये -  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा