Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नक्सल सप्ताह के दूसरे दिन भी पुलिस से मुठभेड़, जवान घायल

TODAY छत्तीसगढ़  /  बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सल शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार की तडक़े पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। उसे घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जवान की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के मद्देनजर बासागुड़ा थाना से बीती रात सुरक्षाबलों की टीम नक्सल अभियान के लिए आउटपल्ली की ओर निकली हुई थी। सुरक्षाबल इलाके की सर्चिंग करते हुए बुधवार की सुबह आउटपल्ली के जंगलों से होते हुए वापस आ रहे थे। इसी बीच आउटपल्ली के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। नक्सल हमले का जवाब देते हुए पुलिस ने भी हमला किया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
दोनों ओर से चली मुठभेड़ में डीआरजी जवान लक्ष्मण बेडजा के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अन्य जवानों ने घटना स्थल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जवान की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इधर खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ थम गया था। जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे थे। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा