Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

वोट मांगने पर अनुपम खेर से दुकानदारों ने पूछा ...


[TODAY छत्तीसगढ़ ] / अपनी पत्नी  किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार कर रहे अनुपम खेर को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब एक दुकानदार ने पिछले वादे के बारे में पूछ लिया. प्रचार के लिए वह एक दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने उन्हें 2014 के चुनावी घोषणा पत्र दिखाकर पिछले वादों के बारे में पूछा तो उनसे जवाब देते नहीं बना और वहां से बिना कुछ कहे ही वापस लौट गए. TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर किरण खेर चुनाव लड़ रही हैं. वह 2014 में भी इस सीट पर विजयी रही थीं और दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रही हैं. उनके लिए मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी इन दिनों लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

अपने साथियों के साथ चुनाव प्रचार करते हुए अनुपम खेर अचानक एक दुकान पर पहुंचे तो वहां एक दुकानदार ने एक कार्ड दिखाते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में किए गए वादों की स्थिति जाननी चाही तो अनुपम खेर से कुछ कहते नहीं बना और वह वहां से आगे बढ़ गए.

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा