आज 19 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1831 में अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में पहली बैंक डकैती हुयी जिसमें 245,000 डॉलर को लुटा गया।
1866 में मोनार्क लीवरपुल में घुसपैठियों से भरा जहाज डूबने से लगभग 750 लोगों की मौत हुई।
1877 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
1895 में लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
1920 में अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
1927 में जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
1944 में आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1953 में पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
1965 में इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1972 में भारत और बांग्लादेश के बीच मित्रता समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1977 में फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1982 में ब्रिटेन तथा बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।
1990 में कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
1994 में जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
1996 में बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।
1998 में अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1999 में यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2001 में ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
2004 में अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2005 में पाकिस्तान ने “शाहीन-II” प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2008 में डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
2008 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सरबजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
2013में महाराष्ट्र में हुए बस दुर्घटना में लगभग 30 लोग मरे।