Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
आज 12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में 1365 में विश्वविद्यालय की स्थापना।
यहूदियों को 1496 में सीरिया से बाहर निकाला गया।
अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप 1609 में अंग्रेजों का उपनिवेश बना।
बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान की लोहानी के नेकुजयाल के युद्ध में हारने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण 1612 में मौत हो गयी।
ब्रिटेन ने 1664 में न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
अमेरिका में 1755 में भाप के पहले इंजन का इस्तेेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।
भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो के हत्यारे शेर अली को 1872 में फाँसी दी गयी।
ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर 1904 में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
महात्‍मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए 1922 में अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।
डेनमार्क ने 1926 में एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।
कैलिफोर्निया में बने सेंट फ्रांसिस डैम के 1928 में टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।
महात्मा गांधी ने 1930 में साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की।
जर्मनी ने 1938 में ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
ब्रिटिश सैनिकों ने 1942 में अंडमान द्वीप खाली किया।
भारत सरकार ने 1954 में साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।
सन 1958 में ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।
अमेरिका के मजदूर संगठन टीमस्टर संघ के अध्यक्ष जेम्स होफा को 1964 में आठ साल कैद हुई।
अमेरिका में 1970 में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गयी।
सन 1992 में मारिशस गणराज्य घोषित।
मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
1999 में 20वी सदी के सबसे बेहतरीन वायलिन वादक यहूदी मनुहिन का निधन हो गया था।
सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की 2003 में बेलग्रेड में हत्या।
ईराक में 2006 में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
जमैका में 2007 में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का 2008 में रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा