Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
आज 3 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 
 1503 में पुर्तग़ाली तथा उस्मानों के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
1760 में सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को  बुरी तरह हराया।
1815 में विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
1916 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत  हुयी।
1925 में मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा  शुरू।
1934 में पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला  शुरू हुआ।
1942 में जावा पर  पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1945 में रूस  द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमत हुआ।
1954 में प्रयाग में  हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान गयी।
1970 में  भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1988 में  भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र”को सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
1999 में भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में  डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ।
2006 में मिस्र का जहाज़ “अल सलाम-98 लाल”  सागर में डूबा।
2007 में चीन ने  मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
 2009 में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
2009 में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने राजस्थान रायल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा