Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
आज 15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 
 1564 में महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म हुआ।
1677 में फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने  गठबंधन किया।
1763 में आस्ट्रेलिया और प्रसिया के बीच  शांति संधि हुई।
1764 में अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना  हुई।
1798 में फ़्रांस ने  रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
1806 में फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने  ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1906 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी की  स्थापना हुईं।
1926 में अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
1942 में सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1944 में बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बमबारी की।
1961 में बेल्जियम में  हुए “बोइंग 707” विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गयी।
1965 में मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को  कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 में भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
1976 में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1970 में इस्रायली पाइप लाइन का  उद्घाटन हुआ।
1982 में श्रीलंका की राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को  स्थानांतरण।
1989 में तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने  अफगानिस्तान से वापसी की थी।
1991 में ईराक ने  कुवैत से हटने की घोषणा की।
1999 में परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से  मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2000 में मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को  दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया।
2002 में अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने  पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
2003 में “एरियन 4” राकेट से  दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
 2005 में ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से लगभग ६० लोगों की जान गयी।
2005 में गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को  सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया।
2008 में हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का  पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा