Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
आज 15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1759 में लंदन के मोंटेगुवे हाउस में दुनिया के सब से महान मानवीय इतिहास और सभ्यता के संग्रहालयों में से एक माने जाने वाले ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।
1784 में विलियम जोंस ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना।
1934 में नेपाल और भारत में बहुत जबरदस्त भूकंप आया उसमें करीब 18 हजार लोगों की जाने गयी।
1949 को ब्रिटिश राज के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय बुचर से के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1965 में भारतीय खाद्य निगम स्थापना हुईं।
1975 में अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर पुर्तग़ाल ने  हस्ताक्षर किये।
1988 में भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए यह उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि हैं।
1992 में बाल्कन के देश मैसिडोनिया को  बुल्गारिया ने मान्यता दी।
1998 में ढाका में त्रिदेशीय बांग्लादेश, भारत तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
2006 में क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश ब्रिटिश हाईकोर्ट ने दिया।
2007 में इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख एवं सद्दाम हुसैन के सौतेले भाई फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।
2013 में सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में हुए रॉकेट हमले में लगभग 100 लोगों की मौत तथा 150 के करीब लोग घायल।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा