Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सिद्धू, नसीरुद्दीन शाह और आमिर खान गद्दार हैं - कुमार

[TODAY छत्तीसगढ़]  / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य और नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू, अभिनेता आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह को गद्दार बताते हुए तीनों की राजपूत राजा जयचंद और बंगाल के नजाफी नवाब मीर जाफर से तुलना की। इंद्रेश कुमार ने अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत को अजमल कसाब जैसे मुस्लिम युवाओं की जरूरत नहीं है, बल्कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जैसों की जरूरत है।
इंद्रेश कुमार ने कहा, 'भारत को कसाब, याकूब और इशरत जहां जैसे मुस्लिमों की जरूरत नहीं है, बल्कि उनकी जरूरत है जो कलाम के दिखाए रास्ते पर चलते हैं। कसाब के रास्ते पर चलने वालों को केवल देशद्रोही कहा जाएगा।' नवजोत सिंह सिद्धू, नसीरुद्दीन शाह और आमिर खान पर बोलते हुए कुमार ने कहा, 'वे अच्छे अभिनेता हो सकते हैं, लेकिन वे सम्मान के लायक नहीं हैं क्योंकि वे गद्दार हैं। वे मीर जाफर और जयचंद की तरह हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई में देरी के लिए कांग्रेस, वामपंथी दल, सांप्रदायिक धार्मिक बल और कुछ न्यायाधीश जिम्मेदार हैं। कुमार ने कहा, 'राम मंदिर के निर्माण में देरी का पहला कारण कांग्रेस है, दूसरा वामपंथी दल हैं, तीसरा सांप्रदायिक धार्मिक बल है, और चौथे कुछ न्यायाधीश हैं जो न्याय में देरी कर रहे हैं। मैं संतों और साधुओं से अपील करता हूं कि वे कांग्रेस कार्यालय के बाहर, वाम दलों के कार्यालय और न्यायाधीशों के घर के बाहर धरने पर बैठें, जो इस मामले में देरी कर रहे हैं।'

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा