[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आभार सभा में ऐलान किया है की 2019 का चुनाव जीतने के बाद हर गरीब को 'मिनिमम इनकम गारंटी' का वादा कांग्रेस कर रही है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम की उम्मीद में सियासी पैंतरा राहुल गांधी चल तो दिया है लेकिन उनके न्यूनतम आय गारंटी की घोषणा ने सियासी अखाड़े में तूफ़ान मचा दिया है। लोकसभा चुनाव में अभी तीन महीने का समय बाकी है ऐसे में हर राजनैतिक दल अपने-अपने स्तर पर वोटबैंक को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई है। राहुल गांधी के ऐलान पर पलटवार करते हुए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने जुबान खोल दी है। बसपा सुप्रीमों का कहना है कि राहुल गांधी का 'मिनिमम इनकम गारंटी' की घोषणा उतना ही झूठा वादा है जितना 'गरीबी हटाओ' का था। इतना ही नहीं मायावती ने राहुल गांधी के इस वादे की तुलना मौजूदा सरकार से भी कर दी है। उन्होंने कहा जिस तरह मौजूदा सरकार ने 'अच्छे दिन' 'काला धन वापस लाने' और '15 लाख रुपए हर गरीब के खाते में डालने का वादा किया था ठीक उसी तरह राहुल गांधी ने यह वादा देश के गरीबों से किया है।
LATEST NEWS
'मिनिमम इनकम गारंटी' का वादा 'गरीबी हटाओ' जैसा झूठा - मायावती
सत्यप्रकाश पांडेय |
TCG
|
जनवरी 29, 2019

