Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

[TODAY छत्तीसगढ़] / प्रदेश कांग्रेस भवन शंकर नगर रायपुर में बुधवार को गांधी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह,  विधायक सत्यनारायण शर्मा समेत कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्हें नमन किया। गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव भवन परिसर में मजदूर महासम्मेलन भी आयोजित किया गया, जहां सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले हजारों मजदूर शामिल हुए। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर राज्य के सभी जिला, ब्लाक और अन्य जगहों पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा महात्मा गांधी ने हमें सत्य, अहिंसा के मार्ग पर निर्भीकता से चलना सिखाया। कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी को श्रध्दा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शो को याद किया। राहुल गाँधी ने ट्वीटर पर गांधी की पुण्यतिथि पर एक ट्वीट भी किया है। 

इस मौके पर प्रदेश के एक प्रमुख अखबार दैनिक छत्तीसगढ़ ने पत्रकार एवं वन्यजीव छायाकार सत्यप्रकाश पांडेय द्वारा कोरबा जिले के ग्राम पंतोरा से खींची हुई एक तस्वीर  प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए लिखा है की 'गांधी की प्रतिमा बनाने के बाद उसे गांधी जैसा दिखने की प्रमाणिकता प्रशासन से करवानी पड़ती है, मगर राज्य में कहीं भी कैसे भी गांधी बनाये और लगाए गए हैं' 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा