Slider

पानी की समस्या के विकराल रूप

भारत में पानी की समस्या के विकराल रूप के छोटे से मुखड़े की कुछ तस्वीरें आपके सामने हैं। विश्व युद्ध की नौबत तो नहीं आई, गृह युद्ध अब ये हकीकत है। अगर आप सोच रहें हैं की पानी की समस्या सरकारी है और सरकार उसे दूर करेगी तो आप सौ फ़ीसदी गलत हैं। अगर आप ये सोच रहें हैं की टैंकर और सैकड़ों गैलनों की कतारों से पानी की समस्या का समाधान कर लेंगे तो आप तीन सौ फ़ीसदी गलत हैं। हर हाथ को काम देती ये तस्वीरें भारत के किसी बियाबान की नहीं हैं, बल्कि 'सबका साथ-सबका विकास' को दर्शाती ये तस्वीरें बिलासपुर जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम  खैराडीह की हैं। हर उम्र-वर्ग के हाथ में डिब्बा देखकर आपको भ्रम हो सकता है, आस-पास रोजगार चलने का। आश्चर्य तब होता है जब हकीकत सामने आती है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com