Slider

सिंहदेव होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री !

[TODAY छत्तीसगढ़] /  छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का नाम पर अंतिम मुहर राहुल गाँधी ने लगा दी है, इंतज़ार सिर्फ औपचारिक ऐलान का है।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे टीएस सिंहदेव के नाम पर अंतिम फैसला ले लिया है। 

छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा का बाज़ार काफी गर्म है। छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव के अलावा पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल मुख्यमंत्री की दौड़ में करीब-करीब बराबरी पर रहे। इन दो कद्दावर नामों के बाद ताम्रध्वज साहू और डाक्टर चरण दास महंत का नाम सीएम की दावेदारी में था। कांग्रेस की परंपरा के अनुसार नव निर्वाचित विधायकों से चर्चा करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली से पर्यवेक्षक के रूप में मल्लिाकार्जुन खडग़े रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने विधायक दल की बैठक ली और देर रात तक एक-एक विधायकों से  मुख्यमंत्री के नाम को लेकर राय जानने की कोशिश हुई। बैठक में विधायक दल के सर्वाधिक सदस्यों ने टीएस सिंहदेव के नाम पर सहमती जताई थी, हालांकि अंतिम निर्णय का अधिकार पार्टी आलाकमान के पास है लिहाजा निर्वाचित सदस्यों ने राहुल गांधी के ऊपर अंतिम निर्णय लेने का प्रस्ताव पारित किया। विधायकों का पक्ष जानने के बाद उनकी रिपोर्ट लेकर आज सुबह ही मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली लौटे गए, उसके बाद राहुल गाँधी ने छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम पर पर्वेक्षकों से चर्चा की। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कौन होगा मुख्यमंत्री इसे लेकर सियासत का पारा काफी गर्म है। हालांकि मध्यप्रदेश से कमलनाथ, छत्तीसगढ़ से टीएस सिंहदेव के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जा चुका है। इन नामों का औपचारिक ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com