Slider

नयी सरकार, नई गाड़ियां

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ में नयी सरकार का गठन अभी नहीं हुआ है लेकिन पुरानी सरकार की विदाई की पूरी  प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से शुरू हो गई है। कांग्रेस की जीत के तीसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के इस्तीफे का विधिवत राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है । इसके साथ ही उनसे कारकेट की गाड़ियां  वापस ले ली गई है। उनके बंगले में सिर्फ एक सरकारी वाहन छोड़ा गया है। बता दें कि राज्यपाल आनंदी बेन ने डॉ. रमन सिंह एवं उनके मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। राज्यपाल के सचिव सुरेंद्र कुमार जयसवाल ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि नई सरकार के शपथ लेने और नए मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने तक रमन सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
इधर नयी सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के लिए नए वाहनों की खरीदी भी कर ली गई है। माना ये जा रहा है की नई सरकार के मुखिया समेत अन्य मंत्री नए वाहनों में सवार नज़र आएंगे। शासन की तरफ से नये मंत्रियों के लिए 12 नयी टाटा सफारी खरीदी गयी है। वहीं मुख्यमंत्री के कारकेड में भी नयी गाड़ियां होंगी ।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com