Slider

बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी शनिवार को जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 1 से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जिसमें 10वीं (हाई स्कूल सर्टिफिकेट) की परीक्षा 1 से 23 मार्च तक, वहीं 12वीं (हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट) की परीक्षा 2 से 29 मार्च तक सुबह 9 से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी समय पर हायर सेकंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा भी 2 से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जबकि शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 11 से 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। 


 दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड के प्रयोगिक परीक्षा की समय सारणी घोषित की। इसके बाद आज मंडल ने दोनों बोर्ड क्लास की परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित की। प्रयोगिक परीक्षाएं सभी स्कूलों में 3 से 8 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसमें 3 जनवरी को हिंदी, 4 को अंग्रेजी, 5 को संस्कृत, 7 को गणित और 8 जनवरी को समाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com