Slider

5 लाख की उठाईगिरी, आरोपियों का सुराग नहीं

                                                                                                                                      सांकेतिक तस्वीर- 
[TODAY छत्तीसगढ़] / जगदलपुर में दो दिन पहले राजबाड़ा क्षेत्र से पांच लाख की उठाईगिरी मामले में आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। ज्ञात हो कि शनिवार दोपहर स्थानीय राजबाड़ा निवासी तहसील दफ्तर के अर्जी नवीस सुशील कुमार कुशवाह केनरा बैंक से पांच लाख रूपए निकालकर एक्टीवा में सवार होकर जा रहे थे। इस बीच चाय दुकान में चाय पीने ठहर गए। इसी दौरान दो पल्सर सवार युवकों ने डिक्की का लॉक तोड़कर रकम से भरा बैग पार कर दिया था। मामले में पुलिस ने आसपास के चौक-चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे लेकिन आरोपियों की शिनाख्त नहीं की जा सकी। 


वहां मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताए गए हुलिया के अनुसार उठाईगिर युवकों की स्कैचिंग भी करवाई जा रही है, जिसे आसपास के थानों में भेजा जाएगा। ज्ञात हो कि शहर में एक ही ट्रेंड पर बाइक सवार युवकों द्वारा उठाइगिरी की कई घटनाओं का अंजाम दिया गया है लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी है। इसके पूर्व पीले रंग के अपाचे सवार युवक की तस्वीर बाइक की डिक्की से रकम निकालते हुए कैद भी हुआ था। साथ ही एसबीआई  चौक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत शहर के प्रतापगंज से भी इसी तर्ज पर उठाइगिरी की जा चुकी है।
बैंक प्रबंधन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं-
शहर में मौजूद राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं के भीतर तो सीसी कैमरे व हथियार बंद सुरक्षाकर्मी की व्यवस्था की गई है लेकिन बैंक परिसर के बाहर सीसी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी बैंक परिसर के बाहर ग्राहकों के माल की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com