Slider


     

    [TODAY छत्तीसगढ़ ] / मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह अटल विकास यात्रा के दौरान आज बिलासपुर जिले के कोटा नगर में पहुंचे, यहां विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने कहा कि अटल विकास यात्रा  का मूल उददेश्य आम जनता तक पहुंचकर उन्हें ये बताना की राज्य आज विकास की जो नई इबारत लिख रहा है वो पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की देन है।  अटल जी ने विकास की मुख्यधारा से कोसो दूर रहे इस अंचल को राज्य के रूप में पृथक कर ना सिर्फ अलग पहचान दी बल्कि विकास के रास्ते खोले। मुख्यमंत्री ने मुक्त कंठ से राज्य विकास का श्रेय स्वर्गीय अटल जी को दिया, उन्होंने कहा की प्रदेश के हर गांव, हर घर से मिटटी लेंगे और उस मिटटी से नया रायपुर में भव्य अटल स्मारक बनाया जाएगा । कोटा पहुंचे मुख्यमंत्री कई सौगाते भी दीं, उन्होंने 131 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। 
आम सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आडे हाथों लिया, उन्होंने कहा सत्ता से दूर कांग्रेस विकास देखना नहीं चाहती। पचास साल से ज्यादा सत्ता में रही कांग्रेस गरीबी नहीं हटा सकी, आज भी कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे लगाती है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले तीन पंचवर्षीय शासनकाल में ना सिर्फ गरीबों के लिए महात्वाकांक्षी योजनाए बनाई बल्कि उसके क्रियान्वयन पर भी ध्यान दिया। भाजपा ने गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में काम किया। 
मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई योजना ही नहीं है। एक रूपये में चांवल बांटने का काम भाजपा ने किया। लाखों महिलाओं को उज्वला योजना के जरिये गैस कनेक्शन दिया गया, किसानों के धान खरीदी उसके समर्थन मूल्य के साथ बोनस देने की तैयारी भी सरकार कर चुकी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क समेत कई मुलभुत जरूरतों को पूरा करने की दिशा में सरकार सतत प्रयासरत रही है। आज राज्य के हजारों गरीबों के सर पर छत है, जिसे कांग्रेस ने नहीं बल्कि भाजपा की सरकार ने दिया है। कोटा के जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कन्या स्कूल की जर्जर स्थिति को समझते हुए नये भवन की तथा अगले सत्र से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कोटा कॉलेज में खोलने की घोषणा की है । नगर विकास सम्बन्धी अन्य मांगों के बारे में उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल इनकी स्वीकृति दे चुके हैं, जिनका क्रियान्वयन जल्द हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत पार्टी के सत्ता, संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी विशेष रूप से मंच पर आसीन रहे। 
                                                            --------------------------- 
        [TODAY छत्तीसगढ़ ] /  मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह अटल विकास यात्रा के दौरान आज बिलासपुर जिले के कोटा नगर पहुंचे, हजारों की भीड़ उनके सभास्थल पर पहुँचने से पहले मौजूद रही। आग उगलती धूप और उमस भरी गर्मी में हजारों लोग अपने मुखिया डाक्टर रमन सिंह को सुनने आये थे या सुनाने लाये गए थे सभी वाकिफ है।  सैकड़ों बसों, टैक्सियों, ट्रेक्टरों यहां तक की ऑटो से भरकर लाइ गई भीड़ ने रमन सिंह के विकास रूपी भाषण का श्रवणलाभ लिया फिर परम्परागत सियासी भोज यानी पन्नियों में बंधी चार पूड़ी और उबले हुए आलू की सब्जी का आनंद उठाया। इन सबके बीच उन लोगों की परेशानी का ख्याल प्रशासनिक अमले को नहीं आया जिसने ये तमाम भीड़ जुटाने के इंतेजामात का जिम्मा अपने सर उठा रखा था। आज बिलासपुर से चारो दिशा में  चलने वाली एक भी सीटी बस रोजमर्रा का सफर तय करने वाले आम नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं थी। सभी सिटी बस मुख्यमंत्री की आम सभा में भीड़ जुटाने के लिए गाँव-गाँव पहुंची, लोगों को निर्धारित जगह से उठाया फिर छोड़ा गया । हालांकि प्रशासन के इंतेजामिया प्रबंधन ने हर ब्लाक और पंचायत स्तर से तालमेल बिठा रखा था लिहाजा भीड़ को ढोने का काम शाम तक  चलता रहा। 


                                                                 -------------------- 
                                [TODAY छत्तीसगढ़ ] /   आज सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को सफल करने में कामयाब रहे,  कांग्रेसियों का हुजूम आज कांग्रेस भवन से बोरों में भरकर कचरा और हाथ में झंडा लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के निवास की तरफ बढ़ा। चूँकि कांग्रेस का ये कार्यक्रम पूर्व नियोजित था लिहाजा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा लिया मगर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी ना केवल मंत्री के बंगले तक पहुंचने में कामयाब हुए। बल्कि कई  बोरा कचरा भी मंत्री के बंगले में फेंक आये । मंत्री के निवास के दोनों तरफ बेरिकेट्स लगाकर सुरक्षा घेरा मजबूत बताने वाली पुलिस कांग्रेसियों के कामयाब हुए मंसूबे से बौखला गई। पुलिस ने मंत्री अमर अग्रवाल के निवास से वापस कांग्रेस भवन लौटे कांग्रेसियों को पार्टी कार्यालय के भीतर घुसकर जमकर पीटा और हिरासत में ले लिया। 
 पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर कांग्रेसी मंत्री के बंगले में कचरा फेंकने में कामयाब हुए। मालूम हो कि कछार में एक दिन पहले निकाय मंत्री ने उद्घाटन के बाद कहा था कि 60 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही। लेकिन कचरा मैनेजमेन्ट की तरफ ध्यान नहीं दिया। देश को कांग्रेस ने कचरा बना दिया। सफाई भारतीय जनता पार्टी सरकार कर रही है। मंत्री के बयान के बाद कांग्रेसियों ने तीखी आलोचना की। इसके अलावा आज मंत्री के बंगले में कचरा फेंकने का एलान किया था। उसी तारतम्य में आज कांग्रेसी कचरा फेंकने मंत्री के बंगले में गए। पुलिस ने कांग्रेसियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर  मंत्री के बंगले की दोनों तरफ सड़कों को आवागमन के लिए रोका। बेरिकेट्स लगाकर कांग्रेसियों के मंत्री के बंगले तक पहुंचने की संभावनाओं पर पूरी तरह से विराम लगा दिया। बावजूद इसके सैकंड़ों की संख्या में कांग्रेसी कचरा लेकर ना केवल मंत्री के बंगले तक पहुंचे और बंगले में कचरा भी फेंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की। 
विरोध प्रदर्शन के बाद सभी कांग्रेसी कार्यालय पहुंचे तब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पार्टी कार्यालय पहुंची।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर द्वारा अतिरिक्त बल बुलाया गया और कांग्रेस भवन को देखते ही देखते छावनी में तब्दील कर दिया गया।  इधर पुलिस के आला अफसरों का आदेश मिलते ही पुलिस ने पार्टी कार्यालय के भीतर और बाहर कांग्रेसियों की जमकर पिटाई की। पुलिस की इस कारवाही में महिला कार्यकर्ताओं की भी डंडों से पिटाई की गई। इस घटनाक्रम में कई कांग्रेसी नेता घायल हो गए। पुलिस ने कांग्रेसियों की पिटाई के बाद गिरफ्तारी की। इधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने इस घटना को मुख्यमंत्री के इशारे पर होना बताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रशासन की इस कारवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है। 
                                                                 .............................
   [TODAY छत्तीसगढ़ ] / देव शिल्पी भगवान् विश्वकर्मा की जयंती बीते सोमवार यानी कल बड़ी ही आस्था के साथ मनाई गई। भक्तिमय माहौल में सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पुरे विधि-विधान से पूजा की गई। भक्तों ने भगवान से कारोबार और व्यापार में उन्नति का वरदान माँगा। आज मंगलवार को भगवान् विश्वकर्मा की स्थापित प्रतिमाओं की पूजा सम्प्पन करने के उपरान्त भक्त विसर्जन के लिए निकले। बिलासपुर, कोटा, रतनपुर समेत कई स्थानों में उपलब्ध जलाशय-नदियों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। 

                                                                    -------------------------- 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com