Slider

     
[TODAY छत्तीसगढ़ ] /  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राज्य के जांजगीर पहुंचे, उन्होंने 3840 करोड़ की सड़क और रेल परियोजनाओं को उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से विशाल जन समुह का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मंच पर स्वागत की औपचारिकताओं के बाद प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में की। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को महतारी, बहनी, जवान मन ला जय जोहर, जय सतनाम। छत्तीसगढ़ी में बोल रहे मोदी इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा मोला अतका बड़े संख्या में गोठियाए के मौका मिले हैं। आप लोगों को प्यार और आशीर्वाद हमें कुछ न कुछ नया करने की प्रेरणा देता है, आगे भी देता रहेगा। मंच से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्होंने कहा अटल जी ने  छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड का निर्माण विकास को केन्द्र में रखकर किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की दो परियोजनाओं, बिलासपुर-पथरापाली 4 लेन सड़क का शिलान्यास और सरगांव-बिलासपुर 4 लेन सड़क का लोकार्पण किया।साथ ही बिलासपुर-अनूपपुर तीसरी लाइन का शिलान्यास किया। छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में शुमार हो गया है। 
उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा आपका चाउर वाला बाबा, अगर चाहता तो चावल बांटकर वोट की राजनीति करता, लेकिन रमन सिंह ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने गरीबों को जूते पहनाएं, शौचालय बनवाएं, नमक पहुंचाया। विकास कार्यों की कोई सीमा नहीं होती। हर पाल नई ऊचाईयों को पार करने का इरादा होना चाहिए। 
इस राज्य की पहचना नक्सलवाद से होती, लेकिन भाजपा सरकार के काम ने इस छवि को बदला है। पीएम ने कहा कि हमारी नीयत साफ है दिल्ली हो या अटल नगर (नई राजधानी) लोगों को अच्छी जिंदगी गुजारने का अवसर मिला है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कांग्रेसी पीएम ने कहा कि एक रुपया निकलता है और 15 पैसे जनता तक पहुंचे है, लेकिन भाजपा सरकार अब पूरा सौ पैसा जनता तक पहुंचे ऐसे इंतजाम कर चुकी है। यही वजह है की छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक विकास के काम दिखाई पड़ते हैं। 
इस मौके पर डॉ. रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जैसा प्रधानमत्री बनने से ही देश को विकास होता है। नितिन गडकरी जैसे मंत्री ने सोच के साथ काम करते है। पीएम ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
                                                                   ---------------------- 
   
                                   
                              
[TODAY छत्तीसगढ़ ] / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाने जा रहे नेताप्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, जिलाध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय समेत करीब 400 कांग्रेसियों को पुलिस ने कॅरियर वर्ल्ड के पास गिरफ्तार कर लिया। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले इंड़े दिखाकर विरोध करने काले कपड़े पहनकर निकले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल,सांसद ताम्रध्वज साहू तथा वरिष्ठ नेता एंव पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को  शनिवार दोपहर कसडोल के पहले कटगी में गिरफ्तार कर लिया गया है। 
बिलासपुर में कॅरियर पाइंट को अस्थाई जेल बनाकर कांग्रेसियों को रखा गया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस भवन में जब पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया तो उस समय हम भी लाठी उठा सकते थे, लेकिन हमने नैतिकता का पालन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम भी लाठी उठा सकते हैं। बीते 18 सिंतबर को मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले में कचरा फेंकने पर कांग्रेस भवन में घुसकर पुलिस ने कांग्रेसियों की बर्बरता से पिटाई कर दी थी। इसके विरोध में कांग्रेस कमेटी ने पीएम मोदी, सीएम डॉ. रमन सिंह और मंत्री अग्रवाल के हर कार्यक्रम का विरोध विरोध करने का एलान किया था । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जांजगीर-चांपा जिले के रहे। प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेसी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने और उन्हें काला झंडा दिखाने की रणनीति बनाकर निकले लेकिन कांग्रेसी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम कर रखे थे।
                                                                   --------------------   
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com