Slider

   
 [TODAY छत्तीसगढ़ ] / पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत ने कथित सेक्स सीडी मामले में आज पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल समन मिलने के बाद न्यायालय पहुंचे, न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेजने का आदेश दिया। कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के जेल भेजे जाने के बाद प्रदेश के  पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि भूपेश बघेल सिर्फ पोलिटिकल  लाभ लेने के लिए कर रहें है | मूणत ने कहा कि वो भी कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है | मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल के वकील नहीं लेने और जमानत की याचिका दायर नहीं करना ही उनके पोलिटिकल ड्रामें का सबूत है। उन्होंने कथित सेक्स सीडी मामले में न्यायालय से न्याय मिलने का भरोसा जताया है।   
उल्लेखनीय है की अक्टूबर 2017 में राजेश मूणत की कथित सीडी बनाने और उसे सार्वजनिक करने के मामले में भूपेश बघेल के खिलाफ राजेश मूणत और प्रकाश बजाज ने थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसेक बाद मामले कि जाँच सीबीआई को सौंप दी गई। आज सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई, जिसके बाद मामले में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश  सुमित कपूर ने भूपेश बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया, वहीँ वरिष्ठ  पत्रकार विनोद वर्मा और विजय भाटिया को एक लाख-एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई है | अब भूपेश बघेल 8 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल में रहेंगे ।  
मंत्री राजेश मूणत की कथित सेक्स सीडी मामले में सीबीआई के समन के बाद पीसीसी चीफ भूपेश बघेल कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिलासपुर में लाठीचार्ज मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाए जाने के बाद सीबीआई पर चार्जशीट जल्द पेश करने का दबाव बनाया गया। इस बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री  डाॅ.रमन सिंह ने कहा है समन जारी होना एक न्यायालयीन प्रक्रिया है, समन किसे और कब भेजना है, यह सीबीआई तय करती है न की सरकार। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक घटना है। सीडी दिखाकर किसी मंत्री की राजनीति को समाप्त करने का षडयंत्र किया गया है।                                                                                    --------------- 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com