Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

विकसित भारत संकल्प यात्रा: मझगंवा में हजारों लोगों को मिला योजनाओं का फायदा


 बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /   जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला लगातार जारी है। केंद्रीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ और छूटें हुए हितग्राहियों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से आम नागरिकों को काफी फायदा मिल रहा है। यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविर में दिन प्रतिदिन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आज विकासखंड कोटा के ग्राम मझगंवा पहुंची। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष  मनोहर सिंह राज एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस शिविर में लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया और शासकीय योजनाओं की भी जानकारी भी दी गयी है। शिविर में आवास योजना, उज्जवला योजना, सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लेने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। 55 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा