Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छग पापुनि पर भ्रष्टाचार का आरोप : पुस्तक छपाई का ठेका किसी और का, छापने का काम कही और ...

  TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने पाठ्य पुस्तक निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। गौरी ने शुक्रवार को अचानक रायपुर की एक प्रिटिंग प्रेस में धावा बोल दिया। अचानक यहां पहुंचने पर भाजपा नेता ने देखा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को बांटी जाने वाली किताबों की छपाई का काम हो रहा था। ये काम पाठ्य पुस्तक निगम ने प्रोग्रेसिव ऑफसेट को दिया है। जबकि किसी और प्रेस​​​​ में छपाई का काम हो रहा था।

इसे लेकर गौरी शंकर ने कहा कि पिछले एक साल से पाठ्य पुस्तक निगम में गड़बड़ियों का खेल चल रहा है। इसमें निगम के अध्यक्ष कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी भी शामिल हैं। ठेके के तहत छपाई का काम करना प्रोग्रेसिव ऑफसेट को था मगर मीनल पब्लिकेशन नाम की दूसरी प्रिटिंग प्रेस में छपाई का काम नियमों के विरुद्ध हो रहा है। ये निविदा की शर्त के उल्लंघन का मामला है। हमने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। हम चाहते हैं कि इस मामले में शामिल लोगों और प्रिटिंग एजेंसी पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप सही नहीं। अगर किसी कंपनी ने जिसे ठेका दिया गया और काम कोई और कर रहा है तो ये निविदा शर्त के उल्लंघन का मामला हो सकता है। निविदा से जुड़ी प्रक्रिया या शिकायतों का निराकरण मैं नहीं पाठ्य पुस्तक निगम के जीएम, एमडी करते हैं। इस मामले की शिकायत मिलेगी और यदि सही पाई जाती है तो नियमत: जो कार्रवाई होगी की जाएगी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा