TODAY छत्तीसगढ़ / पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को यहां कहा कि किसानों को पहले पांच बार धान बेचने की अनुमति थी, लेकिन सरकार ने उसे कम कर तीन कर दिया है। प्रदेश की जनता, कांग्रेस सरकार से नाराज है। इसका जवाब नगरीय निकाय चुनाव में देगी। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता भाजपा के शासन काल में 1 नवंबर से धान खरीदी की बात करते थे, लेकिन वे अपनी बात पर मुकर रहे हैं। आज किसानों की हालत बहुत खराब हो गई है। मंडियों में धान खरीदी नहीं हो पा रही है।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने धान बेचा है उसे अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। पहले किसानों को पांच बार धान बेचने की अनुमति थी। अब उसे घटाकर तीन दिन कर दिया गया है। किसान बिचोलियों से कम दाम में धान बेचने को मजबूर हो गई है। सरकार धान खरीदते हांफ गई है। जिसका जवाब जनता नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में देगी।