Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

महिला पशु चिकित्सक का पहले बलात्कार फिर हत्या, आरोपी फ़रार

TODAY छत्तीसगढ़  /  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 27 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद महिला डॉक्टर की लाश भी जला डाली। यह घटना बुधवार (27 नवंबर) रात हुई। उस वक्त पीड़िता स्कूटी पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। माना जा रहा है कि 2 लोगों ने मदद करने के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रास्ते में पंक्चर हो गई थी स्कूटी: साइबराबाद पुलिस के मुताबिक, महिला डॉक्टर रात करीब 8 बजे अपने क्लिनिक से घर लौट रही थी। रास्ते में उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई, जिसकी जानकारी उसने अपनी बहन को दी। बहन ने स्कूटी टोल प्लाजा पर छोड़ने और कैब से घर आने की सलाह दी। इससे पहले कि महिला डॉक्टर कोई फैसला लेती, 2 लोगों ने उसे मदद की पेशकश की और उसकी स्कूटी रिपेयर कराने के लिए ले गए।
पहले मर्डर किया, फिर जला दी लाश: 
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी उसकी डेडबॉडी को कुछ किलोमीटर दूर स्थित निर्माणाधीन पुल के पास ले गए और जला दिया। जांच के दौरान घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर महिला डॉक्टर के इनरवियर मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल वारदात को अंजाम देने वालों की संख्या का सटीक पता नहीं लग पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस घटना को क्या उन्हीं लोगों ने अंजाम दिया, जो महिला डॉक्टर की स्कूटी रिपेयर कराने गए थे।
परिजनों ने दी यह जानकारी: 
साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार के मुताबिक, ‘‘महिला के परिजनों ने बताया कि रोजाना वह अपनी स्कूटी से घर से टोंडूपल्ली टोल प्लाजा तक जाती थी और वहां गाड़ी पार्क करके कैब से क्लिनिक पहुंचती थी। बुधवार रात जब वह टोल प्लाजा पर पहुंची तो स्कूटी पंक्चर मिली। इसके बाद उसने रात करीब 8:20 पर अपनी बहन को कॉल किया। उस दौरान महिला डॉक्टर ने 2 लोगों द्वारा मदद मिलने और स्कूटी रिपेयरिंग होने का इंतजार करने की बात कही। उस वक्त वह सड़क किनारे अकेली खड़ी थी। कुछ समय बाद उसका फोन स्विच्ड ऑफ हो गया।’’ बताया जा रहा है कि परिजनों ने देर रात तक महिला को तलाश किया और कुछ पता नहीं चलने पर शमशाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा