Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
आज 19 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1389 में दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।
1570 में एंजाऊ के ड्यूक ने  दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया जिसमे फ़्रांसीसी सेना ने उनकी मदत की।
1618 में वेनिस शांति संधि के तहत आस्ट्रेलिया और वेनिस का युद्ध समाप्त हुआ।
1674 में ब्रिटिश फ़ौजें  डच युद्ध से हट गईं।
1719 को मुगल शासक फर्रुख सियर की हत्या।
1807 में तुर्की के साथ युद्ध में  रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
1878 में थॉमस एडीसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
1891 में अमृत बाजार पत्रिका का  दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।
1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान  उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में लगभग 200 के करीब लोग मारे गए।
1959 में साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन, तुर्की और यूनान के बीच एक समझौता हुआ।
1963 में सोवियत संघ  क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।
1978 में बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन  हुआ।
1986 में भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी।
1993 में हैतो के पास समुद्र में एक जहाज़ डूबने से लगभग 1500 यात्रियों जान गयी।
1997 में चीन में आर्थिक सुधारों की शुरुआत के लिए पहचाने जाने वाले डेंग शियाओ पिंग की  मृत्यु हो गई।
1999 में डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने  वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
2000 में तुवालू  संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
 2001 में ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।
2003 में संयुक्त अरब अमीरात ने  दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
2006 में पाकिस्तान ने हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 में संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा