आज 18 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1614 को जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
1695 में फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
1884 में चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।
1905 में श्यामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
1911 में विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ।
1915 में प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
1943 में नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
1945 में द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
1946 में मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1954 में पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना लॉस एंजिलिस में की गई।
1965 में गांबिया को ब्रिटेन के शासन से स्वतंत्रता मिली।
1971 में भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1979 में अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1979 में सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
1989 में अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
1991 में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
1998 में सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
1999 में बांग्लादेश और भारत के बीच बस सेवा पर समझौता।
2001 में एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2002 में फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
2003 में दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
2006 में फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
2006 में महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।
2006 में भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।
2008 में भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।