Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

चोरी : 38 नग कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

[TODAY छत्तीसगढ़] / पटरीपार क्षेत्रों व सूने मकानों में दर्जनों चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, मोटर साइकिल सहित 12 बोर बंदूक के 38 नग कारतूस बरामद की है। इसके अलावा इन आरोपियों द्वारा प्रदेश के अलग-अलग शहरों व जिलों में चोरियों की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।  पुलिस के अनुसार गत् माह 17 जनवरी को रात्रि ममता नगर एवं रामनगर में 3 सूने मकानों में चोरी के मामले में चिखली चौकी में अपराध पंजीबद्ध दर्ज किया गया।  
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोग 12 बोर बंदूक के कारतूस बेचने तुलसीपुर रेल्वे फाटक के पास ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 3 व्यक्ति को पकडऩे का प्रयास किया। उन्हें पकडक़र नाम-पता पूछा गया, जिस पर वे संतोषप्रद जवाब नहीं दिए। तीनों संदेही को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। इस पर उनके द्वार अपने पास रखे 38 नग कारतूस होना बताया, जिसे बेचने ग्राहक तलाश करने घूम रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मुकेश उर्फ पांतलू, शशिकांत उर्फ मोनू एवं राजेश उर्फ छोटू सभी निवासी बिलासपुर का होना बताया, जो पूर्व में ममता नगर राजनांदगांव में चोरी करना बताया तथा 17 जनवरी की रात्रि चोरी करने की योजना बनाए एवं बाउंड्रीवाल कूद कर छत में जाकर लोहे का राड लाए। जिससे घर का ताला तोड़े एवं घर में घुस गए। यहां से एक जोड़ी सोने की बाली, 39 नग कारतूस, 2 नग कलाई घड़ी एवं नगदी रकम 20 हजार रुपए चोरी कर निकल गए तथा बगल के ही घर में ताला लगा हुआ देख वहां भी ताला तोडक़र घुसे एवं एक नग सोने की अंगूठी एवं नगदी रकम 7 हजार रुपए चोरी कर निकल गए। फिर रेल्व्ेा पटरी किनारे रेल्वे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में रामनगर के हनुमान मंदिर के पास एक और मकान में ताला लगा दिखा। जिसका ताला तोडक़र मकान में प्रवेश कर सोने का एक नग मंगलसूत्र का लाकेट, एक जोड़ी पायल एवं नगदी रकम 5000 रुपए चोरी कर वहां से निकल गए एवं ट्रेन से बिलासपुर चले गए। चोरी किए गए मशरूका को आपस में बांट लिया।
इस प्रकार पुन: उनके द्वारा 4 फरवरी को चोरी करने की योजना बनाकर पंचवटी पैलेस दुर्ग के बाहर खड़े थे, जहां पर एक मोटर साइकिल एचएफ  डिलक्स सीजी-07-डब्ल्यू-1996 खड़ी थी, जिसे मास्टर चाबी से चालू कर चोरी किया एवं राजनांदगांव की ओर आ गए। मोटर साइकिल को मुढ़ीपार रेल्वे स्टेशन में खड़ा कर ट्रेन से बिलासपुर चले गए थे। वहीं 11 फरवरी को चोरी करने की नियत एवं चोरी में मिले कारतूस को बेचने हेतु राजनांदगांव आए थे।
आरोपियों के कब्जे से 12 बोर बंदूक के 38 नग कारतूस, एक नग सोने की अंगूठी, एक नग मंगलसूत्र का लाकेट, एक जोड़ी पायल एवं एक नग मोटर साइकिल बरामद कर आरोपी मुकेश उर्फ  पांतलू 30 वर्ष साकिन वार्ड नं. 36 तोरवा पटेल पारा बिलासपुर, शशिकांत उर्फ मोनू उर्फ फुल्थू वैष्णव 26 वर्ष नूतन चौकी सरकंडा बिलासपुर एवं राजेश उर्फ छोटू साहू 21 वर्ष निवासी पटेलपारा तोरवा बिलासपुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। इन चोरियो के अलावा आरोपीगण द्वारा दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर एवं महाराष्ट्र क्षेत्रों के विभिन्न जगहों पर भी चोरियां कर चुके हैं। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा